International Yoga Day: गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में किया योग

Summary :

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के चलते दुनियाभर के लोग न सिर्फ योग दिवस मनाते हैं बल्कि उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बना लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रोहतक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि योग दुनिया को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला रास्ता दिखा रहा है। शाह ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य लोगों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “योग भारत के प्राचीन इतिहास और विविधता का प्रतीक है। यह विश्व को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला मार्ग दिखा रहा है।” गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते दुनियाभर के लोग न सिर्फ योग दिवस मनाते हैं बल्कि उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बना लिया है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा को भी संबोधित किया और लोगों को उनके जीवन में योग का महत्व बताया। 

Desk Team