Amit Shah Visited Kaal Bhairav: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव के दर्शन किए और पीएम मोदी की जीत का आशीर्वाद मांगा। बुधवार को पीएम मोदी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के लिए अमित शाह काशी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था।
Highlights:
- गृहमंत्री अमित शाह ने बनारस में किए काल भैरव के दर्शन
- अमित शाह का काशी विश्वनाथ धाम जाने का कार्यक्रम तय था
- ताज होटल में काशी के कुछ प्रबुद्धजनों से मुलाकात की
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन किए
एयरपोर्ट निकलने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन किए। शाह तकरीबन दो मिनट तक मंदिर में रहे और फिर बाहर निकले। इस दौरान जय श्रीराम, मोदी-योगी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारे भी लगे। बाहर निकलने पर केंद्रीय मंत्री ने हाथ उठाकर स्थानीय लोगों का अभिवादन किया।
अमित शाह का काशी विश्वनाथ धाम जाने का कार्यक्रम तय था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का काशी विश्वनाथ धाम जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कोई जनसभा थी, इस कारण उन्होंने अपना दर्शन कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके पहले अमित शाह ने गुरुवार सुबह ताज होटल में काशी के कुछ प्रबुद्धजनों से मुलाकात की, चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे, काशी के विकास कार्यों पर उनकी राय जानी। समीक्षा के दौरान उन्होंने चुनाव में कोई कमी न रह जाए इसके संदेश भी दिया।


Download Android App
Download iOS App



