Patna Junction Fire: बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में भीषण आग लग गई है। पटना जंक्शन (Patna Junction Fire) के पास एक होटल में आग लग गई। इस हादसे से अब तक 20 लोगों को निकाला जा चुका है और कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है। मौके पर दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग किस वजह से लगी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
Highlights:
- पटना के एक होटल में भीषण आग लग गई है।
- पटना जंक्शन के पास एक होटल में आग लग गई।
- मौके पर दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इमारत से दमकलकर्मियों ने 20 से ज्यादा लोगों को बचाया है।
राजीव मिश्रा ने पीटीआई को बताया, “आग में छह लोगों की मौत हो गई है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर डीआइजी (फायर) मृत्युंजय कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमने आग पर काबू पा लिया है। सुबह 11 बजे के आसपास रिपोर्ट की गई,”। उचित जांच के माध्यम से कारण का पता लगाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



