Nagpur Minor Abuse Case : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सीनियर ऑफिसर की 16 साल की बेटी का अपहरण कर दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म और बर्बर टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
पीड़िता की आरोपी से पहचान इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। फ्रेंडशिप डे के दिन मॉल जाने का बहाना बनाकर निकली टीनेज लड़की जब घर नहीं लौटी, तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस और ऑनलाइन फूड डिलीवरी लोकेशन के जरिए फ्लैट पर छापा मारा और बिस्तर से बंधी पीड़िता को गंभीर हालत में छुड़ाया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ़ूड डिलीवरी से मिला सुराक
आरोपी की पहचान 20 साल के निर्भय उर्फ आकाश माधव पखारे के रूप में हुई है, जो ठाणे का रहने वाला है। उसने नागपुर में किराए का के फ्लैट ले रखा था। यहां से वह BBA की पढ़ाई कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी की मां पेशे से डाक्टर है। आरोपी ने लड़की पर दबाव बनाकर परिजनों को फोन करवाया, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने का हिंट मिल गया।
इसके तुरंत बाद आरोपी ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया। पुलिस की टीम डिलीवरी बॉय के साथ ही फ्लैट के पते पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बुरी हालत में मिली लड़की
जोन 4 की DCP रश्मिता राव के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो खिड़की से अंदर का नजारा देख अधिकारियों के होश उड़ गए। लड़की नग्न अवस्था में बिस्तर से बंधी थी, उसके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे और उसकी कलाई कटी हुई थी।
आरोपी हाथ में तेज धारदार चाकू लिए उसे जान से मारने की तैयारी में था। अगर पुलिस कुछ मिनट भी देर करती, तो छात्रा की जान जा सकती थी।
आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले रखी थीं और उन्हें वायरल करने के साथ-साथ उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। घटना स्थल से पुलिस ने BDSM किट्स की बरामदगी भी की।
POCSO और हत्या के प्रयास का केस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण और अटेंप्ट टू मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, कोर्ट में आरोपी के वकील ने दावा किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और लड़की अपनी मर्जी से आई थी तथा उसने खुद अपनी कलाई काटी है।
फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़िता का अस्पताल में इलाज और काउंसलिंग चल रही है।
यह भी पढ़ें – हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज लिया: भाजपा



Download Android App
Download iOS App





