हैदराबाद में 17 साल के नाबालिग ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; जानें नाबालिग के गाड़ी चलाने का नियम

Summary :

हैदराबाद के बोराबंडा इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा सात वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार घायल हुआ। घटना CCTV में कैद हो गई। आइए जानते हैं कि भारत में नाबालिग के वाहन चलाने को कानूनन अपराध क्यों माना जाता है।

हैदराबाद के बोराबंडा इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार को एक नाबालिग लड़के ने एक साथ सात-सात गाड़ियों को ठोक दिया। इस दौरान एक बाइक सवार को चोट लगी, मौके पर भी वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में एक बुजुर्ग युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पूरी वीडियो CCTV में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि अगर कोई युवक या युवती 18 साल से कम उम्र में गाड़ी चलाता है तो वो भारतीय कानून से अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाना अपराध क्यों माना जाता है और इस मामले की पूरी जानकारी भी समझेंगे।

क्या है पूरी घटना?

Hyderabad Road Accident (CREDIT-SM)

बता दें कि कल रविवार, हैदराबाद में एक नाबालिग लड़के ने अपनी कार पर से कंट्रोल खो दिया; घटना की पुष्टि मौके के CCTV फुटेज से हुई। वीडियो में कार को एक मोटरसाइकिल से टकराते हुए देखा जा सकता है। फुटेज से पता चलता है कि नाबालिग ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे कार पहले पार्क किए गए दो-पहिया वाहनों की कतार में जा घुसी और फिर मोटरसाइकिल से जा रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मारी। दोनों सवार गिर पड़े; एक की हालत गंभीर है, जबकि दूसरे की कार के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना में राजकुमार 60 गंभीर रूप से घायल हैं जबकि और प्रभाकर (55) साल के बुजुर्ग युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि नाबालिग ने सफाई का काम करता है, गाड़ी की सफाई के दौरान वह गाड़ी लेकर भाग रहा था तभी ऐसी घटना हुई। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या नाबालिग गाड़ी चला सकता है?

Minor Driving Rules in India (CREDIT-SM)

भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, “18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मोटर वाहन नहीं चलाएगा।” हालांकि, इंडिया कोड में 16 साल का बच्चा भी दो पहिया बिना गियर वाले 50 सीसी तक की गाड़ी चला सकता है। लेकिन कार गियर वाली बाइक के लिए कम से कम 18 साल होना जरूरी है।

नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर क्या सजा मिलती है?

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199A के तहत, नाबालिग के गाड़ी चलाने पर जिनके नाम पर गाड़ी होगी या नाबालिग के माता-पिता पर ₹25,000 का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है। इसके साथ-साथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए रद्द होता है। इतना ही नहीं नाबालिग 25 साल की उम्र तक गाड़ी की लाइसेंस भी नहीं बनवा सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।