हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात, नाबालिग को अगवा कर 30 हजार में बेचा, वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़

Summary :

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने लड़की का अपहरण कर उसे दो महिलाओं के हवाले किया था। उन्होंने मुख्य आरोपी महिला से 30 हजार रुपये लेकर पीड़िता को उसे सौंप दिया और रकम आपस में बांट ली। इसके बाद पीड़िता को जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया, जबकि तीन अन्य आरोपी ग्राहकों का इंतजाम करते थे।

Hyderabad Minor Girl Trafficking

Hyderabad Minor Girl Trafficking : हैदराबाद के टोलीचौकी इलाके में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेलने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की को भोजन और ठिकाना देने का झांसा देकर 2 सितंबर को अगवा किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 30,000 रुपये में देह व्यापार चलाने वाली एक महिला को सौंप दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद टोलीचौकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

30 हजार में सौदा और POCSO के तहत कार्रवाई

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने लड़की का अपहरण कर उसे दो महिलाओं के हवाले किया था। उन्होंने मुख्य आरोपी महिला से 30 हजार रुपये लेकर पीड़िता को उसे सौंप दिया और रकम आपस में बांट ली। इसके बाद पीड़िता को जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया, जबकि तीन अन्य आरोपी ग्राहकों का इंतजाम करते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो एक्ट और इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट (ITPA) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 9 अक्टूबर को सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, आप नेताओं पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।