जंतर-मंतर पर हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए स्टूडेंट्स के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने की तारीफ की और हिंसा की घटनाओं पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार स्टूडेंट्स की मांगों पर पॉजीटिव कदम उठाएगी।
हिंसा पर जताया दुख

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्टूडेंट्स का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें काफी दुखी किया है।
स्टूडेंट्स की एकजुटता की तारीफ

एक्टर ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे में देशभर के स्टूडेंट्स का बेहतर एडुकेशन सिस्टम की मांग को लेकर एकजुट होना प्रेरणादायक है। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ उनके माता-पिता के समर्थन की भी तारीफ की और कहा कि यह नई पीढ़ी अपने समर्पण और मेहनत से देश का भविष्य मजबूत बनाएगी।
आंदोलन के तरीके को बताया सही

सलमान खान ने स्टूडेंट्स को शांतिपूर्ण विरोध करने का लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीका बताया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने संयम और साहस के साथ अपनी बात रखी है, जो उनकी जागरूकता और शिक्षा के प्रति कमिटमेंट को दर्शाता है।
राजनीति से दूर रखने की अपील
)
अपने पोस्ट में सलमान ने कहा कि यह मामला स्टूडेंट्स और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है, इसलिए इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक इस आंदोलन का पूरा श्रेय स्टूडेंट्स को मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भी स्टूडेंट्स की चिंताओं को सीरियस लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगी।
भारत बने शिक्षा का वैश्विक केंद्र

सलमान खान ने अपने मैसेज के आखिर में ये भी कहा कि शिक्षा को देश का सबसे बड़ा ट्रेंड बनना चाहिए। उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में भारत ऐसा शिक्षा का केंद्र बने, जहां दुनिया के अलग-अलग देशों से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए आएं। साथ ही उन्होंने सभी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कामना की।
Hypocrisy Of Salman Khan On CJP Protest: पुराना वीडियो हुआ वायरल
Salman Khan today: “Paper leak is a very serious issue”
Salim Khan on Kapil’s show: “Ganesh naam ke ladke ki sabse zyada izzat thi hamare ghar mein, kyoki PAPER LEAK hote the to woh Salman ko laake deta tha” 😭😭😭 https://t.co/yeXlInPJce pic.twitter.com/GubGJQid5j
— Raj (@idfcwau) July 22, 2026
लेकिन इसी बीच सलमान खान का द कपिल शर्मा शो से एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पापा सलीम खान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘गणेश नाम के लड़के की सबसे ज्यादा इज्ज़त थी हमारे घर में, क्योंकि जब पेपर लीक होते थे तो वो सलमान को लाकर देता था।’ ऐसे में अब कई लोग ये कह रहे हैं कि सलमान खान एक हिपोक्रिट आदमी है। क्योंकि वो आज तो पेपर लीक होने को सीरियस मुद्दा बता रहे हैं, लेकिन जब उनके टाइम पर पेपर लीक होते थे, तब उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती थी।
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सलमान के बायन को फैंस आने वाले समय में देश के साथ जोड़कर देखेंगे या फिर उनकी हिपोक्रिसी देखकर उनके बयान को क्रिटीसाइज़ करेंगे।
Read More: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान टीवी एक्टर Sehban Azim को लगी चोट, पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप


Download Android App
Download iOS App




