दिव्यांग छात्रों के सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, रायपुर में दिव्यांगों के लिए जल्द महाविद्यालय खोला जाएगा। सीएम ने कहा, आज न केवल हमारे दिव्यांग बेटे-बेटियों का सम्मान है बल्कि आज यहां उनके साथ उनका सहयोग करने वालों का भी सम्मान हम करेंगे, मुझे ये कार्य करते हुए बहुत खुशी होती है। डॉ. रमन ने कहा, मैं बहुत से कार्यक्रम में जाता हूं लेकिन जब दिव्यांगों के बीच पहुंचता हूं तो लगता है मैं ऊर्जा से भर गया हूं। इनके बीच आकर मुझे अपार ऊर्जा का अनुभव होता है। लोग मुझसे पूछते हैं तुम्हारी उम्र कितनी है? मैं कहता हूं उम्र कितनी भी हो, लेकिन मैं चाहता हूं मेरा हर पल केवल सेवा और आप जैसे लोगों के लिए निरन्तर कार्य करने में गुजरे।
मुख्यमंत्री दिव्यांग छात्रों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, आज आपसे एक बात और कहना चाहता हूं इनके लिए किसी को कोई दया करने की जरूरत नहीं है इनका सम्मान करने और इन्हें प्यार करने की जरूरत है। हम इनके लिए प्रदेश में हर सुविधाएं विकसित कर रहे है और आगे भी इनके सहयोग में कार्य करेंगे। बस्तर क्षेत्रों में इनके जो स्कूल बने हैं उस स्कूल की कल्पना रायपुर में कोई बैठा आदमी नहीं कर सकता सीएम ने कहा, दिव्यांग हमारे लिए सबसे कीमती मानव संसाधन है जिनका उपयोग हम करना चाहते हैं। प्रदेश में दिव्यांगों के लिए प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा की व्यवस्था हम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



