‘बहनों और भाइयों’ से भाषण की शुरुआत पर बोलीं प्रियंका- लगा कि किसी ने ध्यान नहीं दिया

Summary :

सुष्मिता देव ने पार्टी महासचिव की ओर से भाषण की शुरुआत ‘भाइयों और बहनों’ के चलन के बजाय ‘बहनों और भाइयों’ से करने की तारीफ की।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से गुजरात में अपने भाषण की शुरुआत ‘भाइयों और बहनों’ के चलन के बजाय ‘बहनों और भाइयों’ से करने की तारीफ की तो प्रियंका ने कहा कि उन्हें लगा कि इस बात पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।

प्रियंका के भाषण के एक अंश का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सुष्मिता देव ने कहा, ”प्रियंका गांधी जी ने गुजरात में जो भाषण दिया वह कई कारणों से महत्वपूर्ण है। मुझे यह बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने परिपाटी को बदलते हुए पुरुषों से पहले महिलाओं का उल्लेख किया।” इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, ”मैंने सोचा था कि इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।”

महासचिव बनने के बाद प्रियंका ने गत 12 मार्च को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया था और इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया था।

ट्विटर पर आने के एक महीने बाद प्रियंका का पहला ट्वीट, बोलीं – साबरमती में सच जिंदा है

Desk Team