शनिवार को ब्रिस्टल में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर की नाबाद 89 रनों की पारी और फिंच की 66 रनों की पारी की मदद से अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है।
आपको बता दे कि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस (40 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर एडम जम्पा (60 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद ओपनर डेविड वार्नर (नाबाद 89) और कप्तान आरोन फिंच (66) के बेहतरीन अर्धशतकों से अफगानिस्तान को पाठ पढ़ते हुए आईसीसी विश्व कप में अपने खिताब बचाओ अभियान का आगाज 7 विकेट की जीत के साथ किया।
अफगानिस्तान ने नजीबुल्लाह जादरान (51) के संघर्षपूर्ण अर्धशतक से खराब शुरुआत से उबरते हुए 38.2 ओवर में 207 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने यह स्कोर बौना ही था और ऑस्ट्रेलिया ने 34.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

अफगानिस्तान ने विश्व कप में अब तक खेल चुकी एशिया की दो अन्य टीमों पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अन्य दो एशियाई टीमों की तरह उसे भी हार का सामना करना पड़ा । पाकिस्तान की टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ 105 और श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 रन ही बना पायी थीं और दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान को अपने स्पिनरों पर काफी भरोसा था लेकिन उसके स्पिनर चल नहीं पाए। खास तौर पर लेग स्पिनर राशिद खान ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
फिंच और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 16.2 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। फिंच ने वार्नर के मुकाबले ज्यादा आक्रामकता दिखाई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मात्र 49 गेंदों पर 66 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान गुलबदीन नायब ने फिंच का विकेट लिया। वार्नर ने उस्मान ख्वाजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़। ख्वाजा ने 15 रन बनाये और उन्हें लेग स्पिनर राशिद खान ने पगबाधा किया।
अब वार्नर का साथ देने उतरे स्टीवन स्मिथ वार्नर और स्मिथ ने बाल टेंपरिंग के कारण एक साल का प्रतिबन्ध झेलने के बाद टीम में वापसी की और सीधे विश्व कप में खेलने उतरे। दोनों ने आसानी के साथ रन बटोरते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल के करीब पहुंचा दिया।

स्मिथ 27 गेंदों पर 18 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में टीम के 205 के स्कोर पर आउट हुए। वार्नर ने 114 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 89 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही विजयी चौका मारा और मैच समाप्त कर दिया।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 38.2 ओवरों में 207 रनों पर ऑल आउट कर दिया। काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा रहा। उसने अफगानिस्तान के आठ विकेट 166 रनों पर ही गिरा दिए थे, लेकिन अंत में राशिद खान ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 रन बना अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया।
इसमें मुजीब उर रहमान (13) ने भी राशिद का साथ दिया। रहमान के आउट होने के साथ ही अफगानिस्तान की पारी सिमट गई। सिर्फ राशिद ही नहीं अफगानिस्तान को ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंचाने में कुछ और बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। इनमें नाजीबुल्लाह जादरान का नाम भी है जो टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। नाजीबुल्लाह ने 49 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। रहमत शाह ने भी अहम 43 रन बनाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान ने अपने दो विकेट महज पांच रनों के कुल स्कोर पर खो दिए थे। यहां से रहमत और हसमातुल्लाह शाहिदी (18) ने टीम को 56 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। शाहिदी, एडम जाम्पा की बेहतरीन गुगली में फंस गए।

रहमत भी 75 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उनकी 60 गेंदों की पारी में छह चौके शामिल रहे। दो रन बाद मोहम्मद नबी (7) भी पवेलियन निकल लिए।
यहां जादरान और नैब ने सातवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी से टीम की सम्मानजनक स्कोर की उम्मीदें लग गई थी जिन्हें मार्कस स्टोइनिस ने नैब को आउट कर तोड़ा।
दो रन बाद जादरान भी स्टोइनिस का शिकार बने। दौलत जादरान को आउट कर पैट कमिंस ने अफगानिस्तान को आठवीं सफलता दिलाई।

यहां से मुजीब और राशिद ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और टीम को 200 के पार हो ले गए। 205 के कुल स्कोर पर राशिद, जाम्पा की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। इसके बाद कमिंस ने मुजीब को अपना शिकार बना अफगानिस्तान का पुलिंदा बांधा।
आस्ट्रेलिया के लिए जाम्पा और कमिस ने तीन-तीन विकेट लिए। स्टोइनिस ने दो और मिशेल स्टार्क ने एक विकेट हासिल किया।


Download Android App
Download iOS App



