कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि अगर उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वह वाराणासी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने भाई के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रियंका ने यहां से रवाना होने से पहले यह बात कही।
राहुल अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, ”अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणासी से लड़ूंगी।” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणासी से चुनाव लड़ रहे हैं।
राजग सरकार ने सत्ता में लाने वाले लोगों से किया विश्वासघात : प्रियंका गांधी
इस दौरान प्रियंका गांधी ने वायनाड के मक्कमकुन्नु में स्वर्गीय वी. वी. वसंत कुमार के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। बता दें कि वसंत कुमार ने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी।


Download Android App
Download iOS App




