केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार अपमान के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेठी के साथ कभी सौतला व्यवहार नहीं किया। स्मृति ने अमेठी जिले के धरई में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि राहुल गांधी देश में घूम-घूम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं और चोर कहकर अपमानित करते हैं, मगर मोदी ने कभी अमेठी के साथ भेदभाव नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने अमेठी की महिलाओं की समस्या को समझते हुए दो लाख परिवारों के लिये शौचालय बनवाए। एक लाख से अधिक गैस के कनेक्शन दिए जबकि कांग्रेस की सरकार के दौरान उसके लोग गैस सिलिंडर के कूपन तक में दलाली करते थे। स्मृति ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि अमेठी के लापता सांसद पांच साल में एक बार तब आते हैं, जब उन्हें जिला मुख्यालय पर नामांकन पत्र भरना होता है। अगर नामांकन पत्र भरना जरूरी ना होता तो वह कभी अमेठी नहीं आते।
निर्वाचित सांसद ही तय करेंगे अगला प्रधानमंत्री : राजेश मिश्रा
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल पिछले 15 सालों में अमेठी के विकास के लिये अपनी सांसद निधि नहीं खर्च कर सके हैं। ऐसा नेता जो ना तो यहां दिखाई देता है और ना ही संसद में सुनाई देता है, उसकी विदाई इस बार जरूर होगी। ऐसा मुझे भरोसा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह वर्ष 2014 में अमेठी आयी थीं तो जिले में बीजेपी का कोई विधायक नहीं था। आज चार विधायक हैं लेकिन विकास के लिए सांसद भी जरूरी है इसलिए इस बार ‘नामदारों’ को विदा कर अमेठी से दिल्ली एक कमल भेजें।


Download Android App
Download iOS App



