पणजी ; भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी भाजपा सरकार सहिष्णु है और उसे मजाक को मजाक की तरह लेना आता है। यहां हुए उद्घाटन समारोह की मेजबानी अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री राधिका आप्टे कर रहे थे और इस दौरान ईरानी निर्देशक माजिदी मजीदी की बात करते हुए राव ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि इथेफाक की बात है कि मजीदी ईरानी हैं और हमारी मंत्री भी ईरानी हैं। उनके इस मजाक पर सभागार में बैठे लोग हंस पड़ और स्मृति भी मुस्कुरा दीं। गौरतलब है कि मजीदी की फिल्म बियोंड द क्लाउड्स से महोत्सव की शुरूआत हो रही है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में ईशान खट्टर और मालविका मोहनन जैसे कलाकारों ने काम किया है। बाद में केंद्रीय मंत्री ने मंच से अपने संबोधन में राव की तरफ देखते हुए कहा, राजकुमार राव, यह बात देश भर में जानी चाहिए कि आज अगर तुमने मजाक किया तो सिर्फ ईरानी के नाम पर एक मंत्री का किया जो दिखाता है कि एक सरकार के तौर पर हम कितने सहिष्णु हैं।
आईएफएफआई : भाजपा सरकार सहिष्णु है, हमें मजाक सहना आता है: स्मृति ईरानी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



