IIM Course Admission : बिना CAT के IIM में ऐसे मिलेगा एडमिशन, कामकाजी छात्र भी ले सकेंगे दाखिला

Summary :

IIM Course Admission : अगर आप भी ग्रेजुएशन करने के बाद MBA की पढ़ाई करना चाहते है तो एडमीशन के लिए अधिकांश छात्रों का सपना होता है कि वह IIM से पढ़ाई करें। जिसके लिए उम्मीदवारों कों CAT की परीक्षा को पास करना होता है। जिसके बिना IIM से पढ़ाई करना असंभव माना जाता है। लेकिन जो छात्र बिना CAT की परीक्षा के IIM से पढ़ाई करना चाहते है, उनको भी एडमिशन मिल सकता है। Highlights बिना CAT के IIM में मिलेगा एडमिशन कामकाजी छात्र भी ले सकेंगे दाखिला 25 अप्रैल से 24 मई तक कर सकते आवेदन यहां मिलेगा…

IIM Course Admission : अगर आप भी ग्रेजुएशन करने के बाद MBA की पढ़ाई करना चाहते है तो एडमीशन के लिए अधिकांश छात्रों का सपना होता है कि वह IIM से पढ़ाई करें। जिसके लिए उम्मीदवारों कों CAT की परीक्षा को पास करना होता है। जिसके बिना IIM से पढ़ाई करना असंभव माना जाता है। लेकिन जो छात्र बिना CAT की परीक्षा के IIM से पढ़ाई करना चाहते है, उनको भी एडमिशन मिल सकता है।

Highlights

  • बिना CAT के IIM में मिलेगा एडमिशन
  • कामकाजी छात्र भी ले सकेंगे दाखिला
  • 25 अप्रैल से 24 मई तक कर सकते आवेदन

यहां मिलेगा Admission

IIM Course Admission
IIM Course Admission

भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर ने फिनटेक मैनेजमेंट में अपने पहले एमबीए के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, जो सिंगल और डुअल डिग्री दोनों फॉर्मेटों में ऑफिसर किया जाता है। जो भी उम्मीदवार यहां से पढ़ाई करने की सोच रहे हैं और योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से 25 अप्रैल से 24 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। डुअल डिग्री प्रोग्राम उम्मीदवारों को आईआईएम संबलपुर से फिनटेक मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट और सोरबोन बिजनेस स्कूल से अंतर्राष्ट्रीय वित्त में एमबीए करने की अनुमति देता है। प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि ये प्रोग्राम फाइनेंस और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों की गतिशील जरूरतों को समझने में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को पूरा करते हैं।

Admission के लिए जरुरी योग्यता

IIM Course Admission
IIM Course Admission

जो भी उम्मीदवार यहां एडमिशन पाने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिेए। हालांकि किसी भी क्षेत्र में डिग्री स्वीकार की जाती है. लेकिन बिजनेस, अर्थशास्त्र, गणित, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषयों की पृष्ठभूमि को प्राथमिकता दी जाती है।

ऐसे मिलेगा Admission

IIM Course Admission
IIM Course Admission

उम्मीदवारों के पास अंतिम आवेदन तिथि तक योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का मैनेजरियल, एंटरप्रेन्योरियल और प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए। दोनों प्रोग्राम 18 महीने लंबे हैं, जिनमें 17 विशेष कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों में फिनटेक मैनेजमेंट में एमबीए के लिए आईआईएम संबलपुर और मुंबई में एनएसई अकादमी में प्रवेश शामिल है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News