IIT Student Suicide: 48 घंटे बाद फंदे से लटका मिला शव, Medical Report में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Summary :

IIT Student Suicide: कानपुर IIT इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग का छात्र धीरज सैनी ने अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर दी थी। बता दें कि जब धीरज छात्रावास में दिखाई नही दिया तो पुलिस को सूचना दी गई और कमरे से बदबू आने पर गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। बता दें कि आत्महत्या करने के लगभग 48 घंटे बाद शव से खून रिसकर बहने लगा था और मौत के कारण को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी जानकारी सामने आई है। IIT Student Suicide: शकरकुई…

IIT Student Suicide: कानपुर IIT इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग का छात्र धीरज सैनी ने अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर दी थी। बता दें कि जब धीरज छात्रावास में दिखाई नही दिया तो पुलिस को सूचना दी गई और कमरे से बदबू आने पर गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। बता दें कि आत्महत्या करने के लगभग 48 घंटे बाद शव से खून रिसकर बहने लगा था और मौत के कारण को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी जानकारी सामने आई है।

IIT Student Suicide: शकरकुई का निवासी

IIT Student Suicide
IIT Student Suicide

धीरज सैनी IIT में कमरा नंबर 123 ए छात्रावास में रहता था और वह शकरकुई का निवासी था। बता दें कि धीरज के साथ में दूसरे कमरे में रहने वाले छात्रों को बदबू आने पर शिकायत दर्ज कराई थी और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और वार्डन को इस घटना के बारे में सूचित किया गया।

IIT Student Medical Report: मेडिकल रिपोर्ट

IIT Student Suicide
IIT Student Suicide

धीरज सैनी के आत्महत्या के बाद छात्रों और परिवार के मन में कई संदेह उठ रहा था और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था। अब मेडिकल रिपोर्ट में कोई भी तनाव ना होने और किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी सामने नहीं आई है। बता दें कि धीरज के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि वह कई दिनो से गुमसुम रहने लगा था। पुलिस धीरज के गुमसुम रहने की जांच कर रही है।

B.tech Student Died: सबूत एकत्र किए

कानपुर IIT में छात्रा की आत्महत्या के बाद धीरज का शव से फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी और फॉरेंसिक ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए है। बता दें कि छात्रा के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और कई सामान को अपने पास रख लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।

ALSO READ: दशहरा पर एमपी में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के लौट रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।