Bigg Boss Latest Update: Ashnoor को लेकर Amaal Mallik और Abhishek के बीच हाथापाई, Bigg Boss ने लगाई कड़ी फटकार

Summary :

Bigg Boss Latest Update: Bigg Boss 19 जब से शुरू हुआ तबसे घर में ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार घर के अंदर जो हुआ, उसने ऑडियंस का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा है। अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच एक विवाद ने पूरे घर का माहौल खराब कर दिया है, विवाद की शुरुआत अशनूर कौर से जुड़ी एक बात को लेकर हुई। इस घटना ने न केवल घरवालों को बल्कि दर्शकों को भी काफी सोचने पर मजबूर कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब टास्क के दौरान अमाल मलिक ने…

Bigg Boss Latest Update: Bigg Boss 19 जब से शुरू हुआ तबसे घर में ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार घर के अंदर जो हुआ, उसने ऑडियंस का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा है। अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच एक विवाद ने पूरे घर का माहौल खराब कर दिया है, विवाद की शुरुआत अशनूर कौर से जुड़ी एक बात को लेकर हुई।

इस घटना ने न केवल घरवालों को बल्कि दर्शकों को भी काफी सोचने पर मजबूर कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब टास्क के दौरान अमाल मलिक ने अशनूर कौर को लेकर एक टिप्पणी की। इस दौरान अमाल ने कहा कि अशनूर की बात समझ में नहीं आ रही है और वह ‘भौंक’ रही हैं। यह कमेंट घर के माहौल को तुरंत ही बदलने वाला साबित हुआ और इसी को लेकर ऐसी बहस छिड़ी की बिग बॉस को भी बीच में आना पड़ा।

Bigg Boss Latest Update

अभिषेक और अमाल के बीच फिजिकल फाइट

Bigg Boss Latest Update
Bigg Boss Latest Update

दरअसल Abhishek Bajaj, जो Ashnoor Kaur के अच्छे दोस्त हैं उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में जैसे ये कमेंट अमाल से सुना तो उन्होंने इस टिप्पणी को अपनी और अशनूर की इज्जत पर चोट माना। उन्होंने तुरंत ही अमाल की बातों का पलटवार किया और कहा कि अमाल खुद अक्सर ऐसे व्यवहार करते हैं। जिसके बाद अभिषेक और अमाल के बीच बहस शुरू हो गई जो जल्द ही शारीरिक लड़ाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और जोर-जोर से तकराव बढ़ गया। घर के बाकी सदस्यों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तनाव इतना बढ़ चुका था कि वह काम नहीं आया। इस बीच, कई घरवालों ने अपने माइक उतार दिए और बिग बॉस से इस लड़ाई पर एक्शन की मांग की।

बिग बॉस ने लगाई फटकार

Bigg Boss Latest Update
Bigg Boss Latest Update

मामला इतना बिगड़ गया की बिग्ग बॉस को बिच में आना पड़ा और Bigg Boss ने घरवालों को जमकर डांट लगायी। उन्होंने साफ कहा कि माइक उतारना या धमकी देना शो के नियमों के खिलाफ है और ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिग बॉस ने घरवालों को याद दिलाया कि वे एक बड़े शो का हिस्सा हैं और उन्हें संयमित और जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर फिर से घर में ऐसा व्यवहार दोहराया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी | जिसके बाद घरवालों ने अपने गुस्से पर थोड़ा काबू किया।

घटना पर फैंस का रिएक्शन

Bigg Boss Latest Update
Bigg Boss Latest Update

ऑडियंस इस घटना पर दो भागों में बंट गए हैं। कुछ अमाल मलिक के पक्ष में हैं, तो कुछ अभिषेक बजाज का समर्थन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बहस ने जबरदस्त गर्माहट पैदा कर दी है, जहां फैंस ने दोनों पक्षों के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए हैं। कई लोग बिग बॉस के कड़े रुख की प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि इससे शो में अनुशासन बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है। हालाँकि वीकेंड का वार भी अब बेहद करीब है तो ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा की क्या सलमान खान इस मुद्दे को वीकेंड का वार में उठाएंगे? और क्या क्या इस लड़ाई के बाद अमाल और अभिषेक का एलिमिनेशन हो सकता है?

 

Also Read: The Life of a Showgirl: हॉलीवुड पॉप सिंगर Taylor swift का लेटेस्ट एल्बम “The Life of a Showgirl” हुआ रिलीज़ जाने कब और कहाँ देखे?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।