कोविड-19 के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की भारत में शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अभियान की शुरुआत को भारतीय इतिहास का ‘‘महत्वपूर्ण क्षण’’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए नमन करते हैं। सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के वे ही वास्तविक नायक हैं। टीका हमें कोरोना वायरस से बचाएगा लेकिन हमें भी मास्क पहनकर, लगातार हाथ धोकर और उचित दूरी का पालन करना है।’’


Download Android App
Download iOS App



