नई दिल्ली : शिष्या से दुष्कर्म के केस में फंसा दाती मदन महाराज मंगलवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचा। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दाती महाराज को नोटिस भेजकर बुधवार तक जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। वह मंगलवार को अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए राजस्थान के पाली में स्थित दाती महाराज के आश्रम गई थी। कथित बलात्कार की घटना राजस्थान और दिल्ली के आश्रमों में हुई। महिला ने पिछले रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया।
महिला का आरोप है कि दाती महाराज के दो आश्रमों में उनके साथ बलात्कार किया गया और उसने अपनी शिकायत में दाती महाराज के दो पुरूष अनुयायियों के भी नाम लिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



