ईरान की धमकी बेअसर! अमेरिका से हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘पाइक्सिस पायनियर’ जहाज

Summary :

India LPG Crisis: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस जंग का सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है। ये वो पतला समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है। ईरान ने धमकी दी कि जो जहाज इस रास्ते से निकलेगा, उस पर हमला होगा। इस धमकी के बाद सैकड़ों जहाज वहीं लंगर डालकर रुक गए। ऐसे में भारत के भी कई जहाज खाड़ी में फंसे पड़े हैं। इस दौरान भारत में भी LPG का संकट देखने को मिल रहा है। हालांकि,…

India LPG Crisis: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस जंग का सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है। ये वो पतला समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है। ईरान ने धमकी दी कि जो जहाज इस रास्ते से निकलेगा, उस पर हमला होगा। इस धमकी के बाद सैकड़ों जहाज वहीं लंगर डालकर रुक गए।

ऐसे में भारत के भी कई जहाज खाड़ी में फंसे पड़े हैं। इस दौरान भारत में भी LPG का संकट देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस बीच राहत पहुंचाने वाली खबर है। पाइक्सिस पायनियर नाम का एक जहाज अमेरिका से एलपीजी गैस लेकर रविवार (22 मार्च) को भारत आ गया है।

Cargo Ship Pyxis Pioneer: अमेरिका से भारत पंहुचा Pyxis Pioneer जहाज

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG आयात शुरू किया है। इसका पहला नतीजा सामने आ गया है, अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया। यह अकेला नहीं है। 25 मार्च को Apollo Ocean जहाज 26,687 टन गैस लेकर आएगा, जो इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के लिए है। इसके अलावा 29 मार्च को अमेरिका से एक और जहाज 30,000 टन गैस लेकर आएगा, जो HPCL के लिए है।

India LPG Crisis: मंगलुरु पहुंचेगा 72,700 टन से ज्यादा रसोई गैस

इस हफ्ते अकेले मंगलुरु बंदरगाह पर 72,700 टन से ज्यादा रसोई गैस पहुंचेगी। यह गैस सिर्फ मंगलुरु के लिए नहीं है, बल्कि HPCL की पाइपलाइन के जरिए सीधे बेंगलुरु और अन्य दक्षिण भारत के शहरों तक जाएगी। यानी लाखों घरों के चूल्हे इस गैस से ही जलेंगे।

होर्मुज में जंग के कारण रास्ता बंद है, लेकिन भारत ने समय रहते अमेरिका से सप्लाई सुनिश्चित की है। इस वजह से फिलहाल देश में घरों में गैस की कोई कमी नहीं होगी।

Strait of Hormuz: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को दी धमकी

चौथे सप्ताह में मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध ने गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिका और इजरायल ने कोडनेम ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ और ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत बड़े हवाई हमले जारी रखा है। इसके जवाब में ईरान ने दिमोना और यरुशलम पर मिसाइलें दागीं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान और घायल हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि समय पर न खोला गया तो ऊर्जा प्लांट को नुकसान पहुंचाया जाएगा। वहीं, गाजा, सीरिया और रेड सी में भी संघर्ष जारी है। अब तक 1,400 से अधिक ईरानी मारे जा चुके हैं और इस वजह से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा गंभीर खतरे में है।

यह भी पढ़ें: ‘तुरंत रोको युद्ध…’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान को UAE, जापान समेत 22 देशों ने दी चेतावनी!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।