भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी आतंकवादियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के घुसने की आशंका के चलते SSB और APF ने संयुक्त निगरानी शुरू की है। गश्त और आधुनिक उपकरणों से सीमा पर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया इनपुट के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकवादियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की साजिश की आशंका जताई गई है। इसी खतरे को देखते हुए भारत की सीमा सुरक्षा बल (SSB) और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी कर रही हैं। गश्त बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर बढ़ी सुरक्षा और संयुक्त निगरानी से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को रोकने की पूरी तैयारी है। SSB और APF की सतर्कता, आधुनिक जांच उपकरणों और सहयोग से किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत-नेपाल सीमा पर यह चौकसी देश की सुरक्षा के लिए अहम कदम साबित हो सकती है।
सीमा पर चौकसी: गहन तलाशी और गश्त का दौर
झरौखर, जमुनिया, पीठवा, अठमोहान, कोइरगंवा, अगरवा और बरहड़वा जैसे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। सभी मार्गों से आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके। सीमा पर संयुक्त गश्त और फ्लैग मार्च लगातार जारी हैं।
भारत-नेपाल की फोर्सेज मिलकर कर रहीं निगरानी
SSB और APF ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। सीमा स्तंभों की स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा का आकलन किया गया है। SSB ने अपने जवानों को निर्देश दिया है कि किसी भी आपराधिक या आतंकी गतिविधि की आशंका पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती गांवों में भी सतर्कता बरती जा रही है।
India ने Nepal को सौंपे सिकल सेल और थैलेसीमिया के टीके
संदिग्धों और वाहनों की जांच जारी
भारत-नेपाल सीमा खुली है, जहां नागरिक आमतौर पर बिना विशेष अनुमति के आ-जा सकते हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं, ताकि आतंकियों की कोई भी कोशिश सफल न हो सके। हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



