जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुये धर्माचार्य एवं चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी श्री रामभद्राचार्य ने शनिवार को कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की राह पर तेजी से चल रहा है।
जौनपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये महंत रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए समाप्त करके भारत को एक करने का काम किया है। अब पाक अधिग्रहित कश्मीर को भी वापस लिया जायेगा। उन्होने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा,ऐसा उन्हे विश्वास है। भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनेगा।
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल करने वालों को आड़ हाथों लेते हुये धर्माचार्य ने कहा कि राम के वंशज पूरे देश मे है। जौनपुर के डोभी क्षेत्र में हजारो रघुवंशी क्षत्रिय उनके वंशज है। यदि अदालत को शास्त्रीय प्रमाण चाहिए तो मुझे पत्र लिखकर बुलाए तो मै पूरा प्रमाण देने को तैयार हूं। उन्होने कहा कि राम के 303 पीढ़यों के वशंज आज भारत देश में राम का वर्णन 18 पुराणों में है।


Download Android App
Download iOS App



