लम्बे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी के जल को लेकर विवाद है जिसके समाधान के लिए राजधानी दिल्ली में दोनों देशों की बैठक होने वाली है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि 23 और 24 मार्च को राजधानी दिल्ली में भारत-पाकिस्तान की बैठक होनी तय है और इस बैठक में दोनों देशों के बीच जल के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि इस तरह की बैठक हर साल आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार इसे दो साल बाद आयोजित की जा रही है।
इस मीटिंग की बात करें तो कई मायनों में यह ख़ास है। क्योंकि जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के तहत विशेष प्रावधानों को रद्द करने के बाद दोनों देशों के आयुक्तों के बीच यह पहली बैठक होगी।
बता दें कि भारत ने लद्दाख में कई जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताई है। एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि भारत ने पाकिस्तान को प्रोजेक्ट्स के बारे में अवगत कराया गया था इसलिए बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की उम्मीद भी जताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक बैठक में चिनाब नदी पर भारतीय हाइड्रोपॉवर परियोजनाओं के डिजाइन के बारे में पाकिस्तान की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



