भारत ने दिखाई सख्ती, PAK रेंजर्स ने BSF के जवान को भारत छोड़ा

Summary :

BSF का जवान 23 अप्रैल 2025 से PAK हिरासत में था

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच BSF के जवान पुर्नम कुमार की 22 दिन बाद वतन वापसी हुई। गलती से पाकिस्तान चले गए जवान को भारत की सख्ती के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस भेजा गया। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा कि BSF कांस्टेबल 23 अप्रैल को अपनी ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था और पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में था।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद अब सीजफायर की घोषणा हो गई है। लेकिन इसी बीच BSF का जवान 23 अप्रैल को गश्त करने के दौरान गलती से पाकिस्तान चला गया था जिसे पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। आज BSF का जवान पुर्नम कुमार लगभग 22 दिनों बाद पाकिस्तान से भारत लौट गया है। बता दें कि भारत की ओर से सख्ती दिखाने के बाद BSF के जवान को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत भेज दिया है।

23 अप्रैल 2025 से PAK हिरासत में

बता दें कि कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर के इलाके में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। BSF के जवान की वतन वापसी के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग और अन्य संचार चैनलों के माध्यम से बीएसएफ के लगातार प्रयासों से बीएसएफ कांस्टेबल की वापसी संभव हो पाई है।

BSF ने जारी किया Press Releaseशहीद BSF सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के परिजनों से मिलेंगे CM नीतीश, 50 लाख की मदद राशि देगी सरकार

LOC पर तैनात BSF के जवान

BSF जम्मू-कश्मीर और LOC के कुछ हिस्सों सहित, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों में फैली 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की रखवाली करने वाला प्राथमिक बल है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के कारण यह सीमा देश की सबसे संवेदनशील और अस्थिर सीमाओं में से एक है।

BSF जवान की पत्नी रजनी शॉ का बयान

BSF जवान को भारत छोड़ने के बाद पूरे भारत में खुशी की लहर है। इसी बीच BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी शॉ ने PM मोदी का आभार जताया है और कहा कि PM मोदी हो तो सब संभव है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि सुबह हमें फोन आया और बताया कि चिंता मत कीजिए, आपके पति भारत आ गए हैं और वह बिल्कुल ठीक हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

शहीद BSF सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के परिजनों से मिलेंगे CM नीतीश, 50 लाख की मदद राशि देगी सरकार