भारत ने कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए उग्रवादी हमले का संबंध भारत से जोड़ने वाली ‘‘बेतुकी टिप्पणियों’’ पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की सोमवार को निन्दा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कड़े शब्दों में कहा कि भारत पाकिस्तान के विपरीत कराची सहित दुनिया के किसी भी हिस्से में उग्रवादी हमले की निन्दा करने में नहीं झिझकता।
प्रवक्ता ने कुरैशी को याद दिलाया कि उन्होंने किस तरह एक वैश्विक आतंकवादी को ‘‘शहीद’’ करार दिया था। कराची हमले के कुछ घंटे बाद कुरैशी ने आरोप लगाया कि इसके तार भारत के ‘स्लीपर सेल’ से जुड़ते हैं।
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत कराची हमले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बेतुकी टिप्पणियों को खारिज करता है। पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं के लिए भारत पर आरोप नहीं लगा सकता। पाकिस्तान के विपरीत, भारत कराची सहित दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की निन्दा करने में नहीं झिझकता।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री कुरैशी इस बात पर विचार करना पसंद करेंगे, साथ में अपनी सरकार के रुख पर भी, जिसमें उनके प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक आतंकवादी को ‘शहीद’ बताया जाना शामिल है।’’
कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आज चार उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों सहित 11 लोग मारे गए।


Download Android App
Download iOS App



