India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) मैच रद्द हो गया है। भारतीय चैंपियन टीम ने गुरुवार (31 जुलाई) को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में भाग न लेने का अपना रुख बरकरार रखा है। भारत चैंपियंस ने मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को सिर्फ 13.2 ओवर में हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत को गुरुवार (31 जुलाई) को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलना था।
इन खिलाड़ियों ने मैच न खेलने की इच्छा जताई
इससे पहले दोनों देशों के बीच लीग चरण का मैच भी आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया था, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों और एक प्रमुख टूर्नामेंट प्रायोजक की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था। शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम पहले ही आतंकवादी हमले और फिर भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की इच्छा जता चुकी है। डब्ल्यूसीएल के मुख्य प्रायोजकों में से एक ने भारत-पाकिस्तान डब्ल्यूसीएल सेमीफाइनल से हाथ खींच लिया, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में भाग न लेने की अपनी पुरानी नीति की पुष्टि की गई।


Download Android App
Download iOS App



