NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा, किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे हरी झंडी मिल गई है।
इंडिया और भारत को लेकर राजनीति विवाद कैसे हुआ शुरु जानें
बता दें कि एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश ऐसे समय पर की गई है, जब इंडिया नाम को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखे जाने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ा था। बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।
संविधान में दोनों नामों को दिया गया है महत्व
देश का नाम INDIA हो या भारत हो इस मुद्दे के बढ़ते विवाद पर आखिर भारत का संविधान क्या कहता है, संविधान के अनुच्छेद 1(1) में लिखा हुआ है कि देश को इंडिया और भारत दोनों नामों से पुकारा जाएगा। इससे पहले सितंबर में इस बहस को और हवा मिली थी जब पीएम मोदी ने जी20 बैठक के दौरान गोल मेज में उनके नाम के आगे इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



