वायुसेना का एक एएन-32 विमान सोमवार को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद से लापता हो गया है। उसमें चालक दल के सदस्यों समेत कुल 13 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर बाद 12.25 बजे उड़ान भरी थी। वह अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था।
रास्ते में अपराह्न 1:00 बजे के करीब संबद्ध एजेंसियों से विमान का संपर्क टूट गया। उसके बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। विमान के गंतव्य तक नहीं पहुँचने पर वायुसेना ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पाँच अन्य यात्री सवार थे। विमान की तलाश शुरू कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



