भारतीय सेना ने Srinagar-Chowkibal Highway पर आतंकी मंसूबों को किया नाकाम, IED बरामद करके किया नष्ट

Summary :

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने एक बड़ी घटना को टाल दिया। सतर्क सेना के जवानों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद करके उसे नष्ट कर दिया है। सेना ने आईईडी को बरामद करके किया नष्ट अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के चौकीबल इलाके में आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी को बरामद किया और उसे घटनास्थल पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। चिनार योद्धाओं ने बुधवार को श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास एक आईईडी को बरामद करके और उसे नष्ट करके एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया। श्रीनगर मुख्यालय वाली चिनार कोर…

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने एक बड़ी घटना को टाल दिया। सतर्क सेना के जवानों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद करके उसे नष्ट कर दिया है।
सेना ने आईईडी को बरामद करके किया नष्ट
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के चौकीबल इलाके में आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी को बरामद किया और उसे घटनास्थल पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
चिनार योद्धाओं ने बुधवार को श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास एक आईईडी को बरामद करके और उसे नष्ट करके एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया।
श्रीनगर मुख्यालय वाली चिनार कोर ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, ”भारतीय सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।”

Shera Rajput