Indian grandfather Skydive Australia : अगर कोई आपसे कहे कि 18 हजार फीट की ऊंचाई से आसमान से नीचे छलांग लगानी है, तो अच्छे-अच्छों के कदम डगमगा जाएं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जिसमें एक भारतीय दादाजी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग की, बल्कि हवा में उड़ते हुए पूरे जोश के साथ ‘जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा’ के नारे भी लगाए।
उम्र के इस पड़ाव पर उनकी यह जिंदादिली इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। इस जांबाज बुजुर्ग का एक ही डायलॉग सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं, ‘डरता कौन है मैं?’ लाखों लोग दादाजी के इस गजब के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।
Indian Grandfather 18000 Ft Skydive : 15 हजार के बाद 18 हजार फीट से छलांग

इस वायरल वीडियो को अंकित नाम के एक भारतीय युवक ने शेयर किया है। वीडियो में अंकित अपने बाबाजी को ऑस्ट्रेलिया के एक स्काईडाइविंग स्पॉट पर ले जाते दिख रहे हैं। अंकित बताते हैं कि उनके दादाजी के लिए यह रोमांच नया नहीं है। इससे पहले भी वे 15 हजार फीट की ऊंचाई से सफलतापूर्वक स्काईडाइव कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने डर को और पीछे छोड़ते हुए रोमांच का लेवल बढ़ाया और सीधे 18 हजार फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई से कूदने का फैसला किया। प्लेन से कूदने से ठीक पहले जब पोते ने पूछा कि बाबा डर तो नहीं लग रहा, तो उनका बेबाक जवाब था कि मैं किसी से नहीं डरता।
Grandfather Fearless Jump : सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

जैसे ही दादाजी ने ट्रेनर के साथ हवा में छलांग लगाई, उन्होंने आसमान गूंजने वाले अंदाज में देश और अपने राज्य को याद किया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को “Dada Ji Skydiving, 18,000 Feet in Australia” कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मुझे अपनी लाइफ में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस (confidence) चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दादाजी ने साबित कर दिया कि असली ताकत हौसले में होती है, उम्र में नहीं।
हालांकि, यह पूरी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के दावों पर आधारित है, लेकिन दादाजी के इस जज्बे ने आज के युवाओं को जिंदगी को खुलकर जीने की एक नई प्रेरणा जरूर दी है।


Download Android App
Download iOS App




