Novak Djokovic on meeting Virat Kohli: टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा है कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि इसी दौरान दोनों की पहली आमने-सामने मुलाकात होगी।
Novak Djokovic On Star Sports: जोकोविच ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्या कहा?
View this post on Instagram
विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि हालांकि अब तक उनकी विराट कोहली से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन दोनों पिछले कुछ वर्षों से लगातार संपर्क में हैं।

जोकोविच ने कहा, “हम अभी तक आमने-सामने नहीं मिले हैं, लेकिन हमारी मैसेज के जरिए बातचीत होती रही है। पिछले कुछ सालों से हम एक-दूसरे के संपर्क में हैं, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और अपने-अपने करियर में एक-दूसरे का समर्थन भी करते रहे हैं।”
Novak Djokovic on meeting Virat Kohli: विराट के साथ थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलना चहते हैं जोकोविच

उन्होंने आगे कहा कि वह विराट कोहली से मिलकर न सिर्फ बातचीत करना चाहते हैं, बल्कि उनके साथ थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलने का भी मौका मिलना शानदार अनुभव होगा। नोवाक जोकोविच ने भारत दौरे का भी संकेत देते हुए कहा, “मैं जल्द ही भारत आने का प्लान बना रहा हूं। उम्मीद है कि उसी दौरान विराट से मुलाकात हो जाएगी।”

जोकोविच और विराट कोहली अपने-अपने खेल के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ी कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अगर दोनों की मुलाकात भारत में होती है, तो यह खेल प्रेमियों के लिए किसी खास पल से कम नहीं होगी।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




