भारतीय रेलवे ने तकनीकी सुधार और AI का उपयोग कर 1 मिनट में 31,814 टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। Anti-BOT सिस्टम से फर्जी बुकिंग पर रोक लगाई गई है। आधार सत्यापन और डिजिटलीकरण से E टिकट की हिस्सेदारी बढ़ी है, जिससे 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी निष्क्रिय की गई हैं।
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग करने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था साथ ही कभी साइट भी क्रैश होती थी लेकिन अब भारतीय रेलवे ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 22 मई 2025 को रेलवे ने महज 1 मिनट में ही 31, 814 टिकटों की बुकिंग कर दी, जहां एक टिकट बुक करने में अधिक समय खर्च करना पड़ता था तो अभ सिर्फ 1 मिनट में हजारों की संख्या में टिकट बुक करके रिकॉर्ड हासिल कर दिया है। रेलवे ने अपनी खामियों को दूर करने के लिए तकनीक में विस्तार किया है।
Anti-BOT लागू
बता दें कि सिर्फ एक मिनट में हजारों टिकटों की बुकिंग करने के लिए रेलवे ने AI तकनीक का इस्तेमाल किया है और Anti-BOT लागू कर दिया है। जिससे टिकट बुकिंग करने के लिए डिजिटल कर दिया है। इस Anti-BOT सिस्टम के वजह से जल्द ही टिकट बुकिंग की जा सकती है। रेलवे ने बताया कि टिकट बुकिंग करने के लिए AI की मदद ली जा रही है जिससे फर्जी बुकिंग पर भी लगाम कसी जा रही है।
भारत ने 9 विमान भी किए थे तबाह, 4 दिन तक चले Operation Sindoor में पाकिस्तान को इतना हुआ नुकसान
आधार सत्यापन की शुरूआत
टिकट बुकिंग के साथ ही रेलवे ने आधार सत्यापन की भी शुरूआत कर दी है। अब टिकट बुकिंग करने के लिए आधार नंबर डालना पड़ेगा साथ ही डिजिटलीकरण के बढ़ाने से लगभग 87 प्रतिशत हिस्सेदारी E टिकट की रही है। साथ ही धोखाधड़ी के मामलों को कम करने के लिए 2.5 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर आईडी को खत्म कर दिया गया है। बता दें कि इन यूजर आईडी से कई अकाउंट एजेटों से जुड़े हुए थे जिन्हें अब निष्क्रिय कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



