भारत अपना खुद का AI Model तैयार करेगा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Summary :

भारत का AI मॉडल देगा चैटजीपीटी और DEEPSEEK को टक्कर

आज के समय में AI का दौर चल रहा है। कई बेहतर तकनीकें और मॉडल उभर के सामने आ रहें है। अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की AI महत्वाकांक्षाओं को रेखांकित करते कहा कि भारत आने वाले महीनों अपना खुद का आधारभूत मॉडल तैयार करेगा। भारत स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए 18,693 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) द्वारा संचालित सबसे सस्ती कम्प्यूट सुविधा तैयार करेगा, जिसकी मदद से चैटजीपीटी, DEEPSEEK R1 और ऐसे ही दूसरे अन्य AI मॉडल को टक्कर दे सकता है।

DEEPSEEK,CHATGPT को मिलेगी टक्कर

भारत का यह साहसिक कदम ऐसे समय में सामने आया है जब चीन खुद का AI Model लेकर आया है। चीन के DEEPSEEK ने अपने AI Model से लोगों का ध्यान ‘खींचा है। कुछ ही दिनों DEEPSEEK ने एआई के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के प्रभुत्व को चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और शेयर बाजार में नई AI DeepSeek की लोकप्रियता जारी है। नए AI मॉडल DeepSeek को लियांग वेनफेंग ने हांग्जो में बनाया था।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया भरोसा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने भरोसा जताया कि भारत एक ऐसा आधारभूत AI Model बनाएगा, जो विश्वस्तरीय होगा और दुनियाभर के सर्वश्रे्ठ मॉडल के साथ मुकाबला कर सकेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।