“रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा”, Raghav Chadha ने पाकिस्तान को ललकारा

Summary :

राघव चड्ढा की चेतावनी: भारत की सुरक्षा से समझौता नहीं

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। भारत का हर नागरिक सेना के साथ एकजुट खड़ा है।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को एक सख्त चेतावनी दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को पहले नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखे, तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता। राघव चड्ढा ने कहा, “यह भारत का उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं, न ही बाद में किसी को छोड़ते हैं। हम 140 करोड़ लोग चट्टान की तरह अपनी सेना के साथ खड़े हैं। भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की धरती महात्मा बुद्ध की भूमि है, लेकिन यह अर्जुन और भीम जैसे महावीर योद्धाओं की भी भूमि है। चड्ढा ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर उसने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी, तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उन्होंने कहा, “हमारी वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों को मच्छर की तरह मसल रही है। हमारे पास वह ताकत है जो किसी भी खतरे को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। भारत का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है। यह वक्त सिर्फ बातें करने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर खड़े रहने का है।”

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही तनातनी के दौरान पक्ष विपक्ष सभी नेता खुलकर देश की सरकार के साथ और भारतीय सेना के साथ खड़े हुए हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद भी सभी नेताओं ने अपनी एकजुटता का प्रमाण देते हुए कहा था कि सेना जो भी कार्रवाई करेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे।

भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक….PIB Fact Check ने कई झूठी खबरों को किया खारिज

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.