पायलट ड्यूटी नियमों में बड़ी राहत! DGCA ने वापस लिया फैसला, देशभर में रद्द हैं 500 फ्लाइट्स

Summary :

IndiGo Flights News Update: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है। डीजीसीए की ओर से यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब देश में बड़े स्तर पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं और इससे एयरपोर्ट्स पर अव्यवस्था बढ़ रही है। विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था। IndiGo…

IndiGo Flights News Update
IndiGo Flights News Update: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है। डीजीसीए की ओर से यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब देश में बड़े स्तर पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं और इससे एयरपोर्ट्स पर अव्यवस्था बढ़ रही है। विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था।

IndiGo Order Withdrawn: DGCAने वापस लिया अपना फैसला

IndiGo Flights News Update
IndiGo Order Withdrawn (Image- Social Media)

इससे पहले डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा था कि साप्ताहिक आराम को छुट्टी के साथ प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है। नए नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा समय में कई एयरलाइन के परिचालन में आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के देखते हुए और ऑपरेशंस में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान के रिव्यू को जरूरी समझा गया है। नियामक ने आगे कहा, “एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

IndiGo Passenger Issues: संसद में भी गूंजा फ्लाइट्स की दिक्कतों का मामला

IndiGo Flights News Update
IndiGo Passenger Issues (Image- Social Media)

इंडिगो की करीब 500 फ्लाइट्स रद्द होने से हुई दिक्कत का मामला शुक्रवार को संसद में भी गूंजा, जिसमें विपक्षी सदस्यों ने एयरलाइन पर “मोनोपॉलिस्टिक प्रैक्टिस” और “सरकार पर रेगुलेटरी लापरवाही” का आरोप लगाया। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज मध्यरात्रि तक रद्द हैं। स्टाफ की कमी के कारण इंडिगो की अकेले नवंबर में 1,232 उड़ानें रद्द हुई थी।

एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इंडिगो ने भी यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस देखने की सलाह दी है। सरकार ने कहा कि वह इंडिगो की ऑपरेशनल रिकवरी और यात्री सपोर्ट कदमों को मॉनिटर कर रही है, जब तक स्थिरता वापस नहीं आ जाती।

यह भी पढ़ें: Indigo की सभी फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, सूटकेस का लगा ढेर, जानें इस बड़े संकट के 5 मुख्य कारण

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।