कोहरे का कहर! दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व भारत में उड़ानें प्रभावित, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

Summary :

 IndiGo New Advisory: घने कोहरे ने दिल्ली–एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में दृश्यता को बेहद कम कर दिया है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी बीच, देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। एयरलाइंस ने…

 IndiGo New Advisory: घने कोहरे ने दिल्ली–एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में दृश्यता को बेहद कम कर दिया है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी बीच, देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। एयरलाइंस ने कहा कि यात्री अपने उड़ान विवरण चेक करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखते हुए एयरपोर्ट पहुंचे, क्योंकि कोहरा सड़क यातायात को भी धीमा कर रहा है।

IndiGo Flight Cancel: मौसम के कारण प्रभावित होंगी उड़ानें

 IndiGo New Advisory
IndiGo Flight Cancel (Image- Social Media)

एयरलाइन के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित होगी, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे। यदि किसी यात्री की उड़ान मौसम के कारण विलंबित या प्रभावित होती है, तो ऐसी स्थिति में वे वैकल्पिक उड़ान विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

इंडिगो ने कहा कि हमारी टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और दृश्यता में सुधार के साथ उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल करने में जुटी है। एयरलाइन ने यात्रियों से समझदारी दिखाने व धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मौसम संबंधी प्रतिबंधों का पालन जरूरी है।

 IndiGo New Advisory: इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

 

 IndiGo New Advisory
 IndiGo New Advisory

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इंडिगो ने लिखा, “दिल्ली और उत्तरी/पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अभी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है। जिन यात्रियों पर असर पड़ा है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय पर अपडेट मिलेंगे। अगर आपकी फ्लाइट पर असर पड़ा है, तो आप आसानी से दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।”

इंडिगो ने आगे कहा कि हमारी टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और विजिबिलिटी बेहतर होने पर ऑपरेशन्स को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। हम आपकी समझ और धैर्य की सराहना करते हैं।

Delhi Fog Update: फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें

 IndiGo New Advisory
Delhi Fog Update (Image- Social Media)

कोहरा सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उत्तर और पूर्वी भारत के कई एयरपोर्ट्स पर इसका असर पड़ रहा है। जिस वजह से फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो सकती हैं। प्रदूषण की वजह से स्मॉग बढ़ने से स्थिति और खराब हो रही है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें और एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: ‘जिसका खेत, उसकी रेत’… हरियाणा विधानसभा में पंजाब नीतियों की चर्चा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।