एपस्टीन फाइल्स ने खोले दिग्गज हस्तियों के रंगीन खुलासे, 68 तस्वीरें जारी, बिल गेट्स, नोम चॉम्सकी, सर्गेई ब्रिन की फोटो आई सामने

Summary :

Epstein Files Release: अमेरिकी राजनेता और देश की जनता कुख्यात एपस्टीन फाइलों के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से संबंधित तस्वीरों का एक और संग्रह जारी किया है। कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना ने कहा कि फाइलों का वह हिस्सा जारी होने के बाद आखिरकार उन अमीर लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा जिन्होंने दुर्व्यवहार को छिपाया था। बता दें कि अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने लगभग 68 नई फोटो जारी की है जिसका उद्देश्य एपस्टीन…

Epstein Files Release: अमेरिकी राजनेता और देश की जनता कुख्यात एपस्टीन फाइलों के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से संबंधित तस्वीरों का एक और संग्रह जारी किया है। कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना ने कहा कि फाइलों का वह हिस्सा जारी होने के बाद आखिरकार उन अमीर लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा जिन्होंने दुर्व्यवहार को छिपाया था। बता दें कि अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने लगभग 68 नई फोटो जारी की है जिसका उद्देश्य एपस्टीन के दिग्गज हस्तियों के साथ संबंधों को सामने लाना है।

House Democrats Release

Epstein Files Release
Epstein Files Release (source: social media)

यह सभी फोटो हाउस ओवरसाइट कमेटी ने एपस्टीन के 95,000 फोटो के भंडार से प्राप्त की हैं और सिर्फ 68 फोटो जारी की है। नई जारी की गई तस्वीरों में से कई में यौन अपराध के दोषी एपस्टीन को उन महिलाओं के साथ दिखाया गया है जिनके चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं। एक अज्ञात तस्वीर में किसी के पैर पर व्लादिमीर नाबोकोव का लेख लोलिता लिखा हुआ दिखाई देता है।

तस्वीरों के साथ ही रूस और चेक गणराज्य जैसे देशों के कई अज्ञात लोगों के पहचान पत्र या पासपोर्ट शामिल हैं। पर्यवेक्षण समिति के वरिष्ठ सदस्य रॉबर्ट गार्सिया ने कहा कि अमेरिकी लोगों के लिए पारदर्शिता प्रदान करने के लिए डेमोक्रेट एपस्टीन की संपत्ति से संबंधित तस्वीरें और दस्तावेज जारी करना जारी रखेंगे।

Epstein Files Release

Epstein Files Release
Epstein Files Release (source: social media)

एपस्टीन फाइल्स ने दिग्गज हस्तियों के रंगीन खुलासे की पोल खोल दी है। एक तस्वीर में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स एक महिला के बगल में खड़े हैं, जिसका चेहरा धुंधला कर दिया गया है। दूसरी तस्वीर में नोआम चोम्स्की विमान में एपस्टीन के बगल में बैठे हैं। कई तस्वीरों में भोजन करते हुए एक सामाजिक समारोह में एपस्टीन सहित कई प्रभावशाली या सार्वजनिक हस्तियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कई देशों के वीजा, पासपोर्ट और पहचान पत्र भी मिले है।

Who is Jeffrey Epstein

Who is Jeffrey Epstein
Who is Jeffrey Epstein (source: social media)

जेफरी एपस्टीन न्यूयॉर्क का रहना वाला था और अपार धन दौलत के नाम से मशहूर अमेरिकी करोड़पति की सूची में नाम शामिल था और कई दिग्गज हस्तियां, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज से उसकी खास दोस्ती थी। बता दें कि वर्ष 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में 13 महीने की जेल भी हुई थी। इस केस के बाद वर्ष 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग जैसै गंभीर मामले में भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन केस शुरू होने से पहले ही जेल में जेफरी एपस्टीन की मौत हो गई थी और बाद में बताया गया कि जेफरी एपस्टीन ने आत्महत्या की थी।

वहीं उनकी साथी घिस्लेन मैक्सवेल पर भी अपराधों में मदद करने का आरोप लगा और अदालत ने 20 वर्ष की सजा सुनाई थी।

ALSO READ: तोड़फोड़, मारपीट, न्यूज़ चैनल फूंका… कौन था उस्मान हादी? जिसकी मौत के बाद जल उठा बांग्लादेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।