Indore Building Collapse: रानीपुरा में ढही तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत, मलबे में दबे 14 लोग

Summary :

Indore Building Collapse:  इंदौर के रानीपुरा में देर रात बड़ा हादसा हो गया जहां तेज बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे दौलतगंज इलाके में हुई, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। Indore Building Collapse   इमारत गिरने की घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुँचे ज़िला कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल…

Indore Building Collapse:  इंदौर के रानीपुरा में देर रात बड़ा हादसा हो गया जहां तेज बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे दौलतगंज इलाके में हुई, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।

Indore Building Collapse

Indore Building Collapse
Indore Building Collapse

 

इमारत गिरने की घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुँचे ज़िला कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इमारत ढहने के दौरान 13 लोगों के दबे होने की आशंका थी लेकिन एक और बच्चे को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

Rescue Operation: 14 लोग मलबे में दबे

Indore Building Collapse
Indore Building Collapse

इमारत ढ़हने के बाद 14 लोग मलबे में दब गए थे जिनमें से 12 लोग घायल हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई है। नगर निगम, पुलिस, जिला प्रशासन, राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) और नागरिक सुरक्षा की संयुक्त टीमों ने स्थानीय निवासियों की सहायता से बचाव अभियान चलाया। मलबा हटाने के लिए मशीनों और जेसीबी सहित भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया।

Indore News Today: मृतकों की पहचान

2 लोगों की मौत के बाद मृतकों की पहचान की गई है। जिसमें फहीम नाम का व्यक्ति और अलीफा नाम की 20 वर्षीय महिला शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इमारत कथित तौर पर कमज़ोर थी और निर्धारित बीम और स्तंभों के बिना बनाई गई थी। माना जा रहा है कि इमारत के आसपास लगातार पानी जमा होने के कारण यह ढह गई। बता दें कि पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, जिला कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर आयुक्त हर्षिका सिंह बचाव कार्यों की निगरानी के लिए रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे।

ALSO READ: हाईजैक होने से बचा एयर इंडिया का विमान! पायलट ने नहीं खोला दरवाजा वरना…

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।