हाईजैक होने से बचा एयर इंडिया का विमान! पायलट ने नहीं खोला दरवाजा वरना…

Summary :

Bengaluru Varanasi Flight News: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से पूरा देश सदमे में है। आज एक बार फिर एक विमान के साथ बड़ा हादसा होने से बचा। बेंगलुरू से वाराणसी आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1086 में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कारणों से पायलट ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। Bengaluru Varanasi Flight News: पायलट ने नहीं खोला दरवाजा  शख्स ने सही पासकोड भी डाला लेकिन लेकिन फिर भी पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाई और दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। संदिग्ध व्यक्ति अपने आठ साथियों…

Bengaluru Varanasi Flight News: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से पूरा देश सदमे में है। आज एक बार फिर एक विमान के साथ बड़ा हादसा होने से बचा। बेंगलुरू से वाराणसी आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1086 में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कारणों से पायलट ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।

Bengaluru Varanasi Flight News: पायलट ने नहीं खोला दरवाजा 

शख्स ने सही पासकोड भी डाला लेकिन लेकिन फिर भी पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाई और दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। संदिग्ध व्यक्ति अपने आठ साथियों के साथ यात्रा कर रहा था। बता दें सभी 9 लोगों को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।  इस घटना से बाद से यात्री दहशत में हैं।

Bengaluru Varanasi Flight News
Bengaluru Varanasi Flight News

Air India Flight News: बेंगलुरू के थे सभी यात्री

आरोपी यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे आठ अन्य यात्रियों से हवाई अड्डे के अंदर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही हैं। घटना की जानकारी देते हुए, फूलपुर पुलिस ने पुष्टि की कि सीआईएसएफ ने मामले में कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा के लिए वाराणसी आए थे। वाराणसी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की।

Bengaluru News Today: एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने कहा, “हमें वाराणसी जाने वाली उड़ान के बारे में मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली। एक यात्री शौचालय खोजते हुए कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि विमान में कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। लैंडिंग के समय अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई थी और वर्तमान में जांच चल रही है।”

ये भी पढ़ें- दिल्लीवाले ध्यान दें! रामलीला के कारण इन रास्तों पर लगेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये ट्रैफिक एडवायजरी

Neha Singh