Azam Khan Release: 72 मामले…23 महीने की जेल, आजम खान होगा रिहा या जमानत में फंसेगा पेंच

Summary :

Azam Khan Release: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लगभग 23 महीने बाद अब सीतापुर जेल से रिहा किया जाएगा। बता दें कि आजम खान पर लगे 72 मामलों में जमानत मिल गई है और आज सुबह रिहाई का समय निर्धारित किया गया था लेकिन रिहाई के समय एक पेंच फंसा दिया गया है। अब जमानत के बाद जुर्माना जमा ना करने पर रिहाई को दोपहर 12 बजे तक टाल दिया गया है। Azam Khan Release: स्वागत की तैयारियां शुरू कोर्ट से संबंधित मामलों में जमानत आदेश मिलने के बाद…

Azam Khan Release: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लगभग 23 महीने बाद अब सीतापुर जेल से रिहा किया जाएगा। बता दें कि आजम खान पर लगे 72 मामलों में जमानत मिल गई है और आज सुबह रिहाई का समय निर्धारित किया गया था लेकिन रिहाई के समय एक पेंच फंसा दिया गया है। अब जमानत के बाद जुर्माना जमा ना करने पर रिहाई को दोपहर 12 बजे तक टाल दिया गया है।

Azam Khan Release: स्वागत की तैयारियां शुरू

Azam Khan Release
Azam Khan Release

कोर्ट से संबंधित मामलों में जमानत आदेश मिलने के बाद सीतापुर जेल प्रशासन को रिहाई के आदेश मिल चुके हैं। लंबे समय से कानूनी दांव-पेंचों में फंसे आजम खान को भले ही पहले ही कई मामलों में जमानत मिल चुकी थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी के चलते वह जेल से बाहर नहीं आ पा रहे थे। आजम खान की रिहाई की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके समर्थकों ने रिहाई के बाद स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, परिवार के सदस्य भी सीतापुर पहुंच चुके हैं और उनकी रिहाई के समय जेल के बाहर मौजूद रहेंगे।

Azam Khan Bail: दोपहर 12 बजे तक रिहाई संभव

Azam Khan Release
Azam Khan Release

आजम खान को सुबह 7 बजे रिहाई मिलनी थी लेकिन दो मामलों में कोर्ट को जुर्माना नहीं भरा था जिसके कारण आज सुबह की रिहाई रुक गई है। बताया जा रहा है कि रामपुर कोर्ट में लगभग 10 हजार का जुर्माना भरने के बाद रिहाई तय की जाएगी और लगभग दोपहर 12 बजे तक आजम खान को जमानत मिल सकती है।

Azam Khan News Today: भारी पुलिस बल तैनात

आजम खान की रिहाई के लिए उनका बेटा अदीम आजम भी सितापुर की जेल में पहुंचा था साथ ही कई समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी है। भीड़ को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। सीतापुर जेल और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि रिहाई के समय किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

ALSO READ: क्या है ‘I Love Muhammad’ विवाद? जिसके चलते यूपी, उत्तराखंड और तेलंगाना में भड़क उठा मुस्लिम समाज, जानें पूरी कहानी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।