International Biodiversity Day : हर साल 22 मई को यानी आज के दिन अंतराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस (International Biodiversity Day) मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद लोगों को जैव विविधता के बारे में जागरूक करना होता है। जैव विविधता के कमी के चलते प्राकृतिक आपदाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। इसी वजह से जैव विविधता का संरक्षण करना जरूरी हो गया है।
Highlight:
- अंतराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस
- जैविक विविधता दिवस 2024 थीम
- जैविक विविधता संरक्षण बढ़ाने में योगदान
जैव विविधता जीवन का आधार
22 मई का दिन विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) के रूप में मनाया जाता है। जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधार है, जिसमें मनुष्य से लेकर पेड़-पौधे और जानवर शामिल हैं। इनके जरिए हमें भोजन-पानी और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है। मानव गतिविधियों जैसे पेड़ काटना, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन को मनाने का मकसद जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
जैव विविधता दिवस का इतिहास
इस दिवस को 29 दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति द्वारा बनाया गया था। लेकिन कई देशों द्वारा व्यावहारिक दिक्कतें जाहिर करने की वजह से 29 मई की जगह इसे 22 मई को मनाने का फैसला लिया गया था। तब से लेकर आज तक इसे 22 मई को ही मनाया जा रहा है।
जैव विविधता 2024 की थीम
दुनियाभर में हर साल 22 मई को एक स्पेशल थीम के साथ मनाया जाता है और उस थीम के ऊपर ही काम किया जाता है। साल 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस की थीम ‘बी पार्ट ऑफ द प्लान’ (Be part of the Plan) रखी गई है। यह थीम जैविक विविधता के संरक्षण में लोगों की हिस्सेदारी और जिम्मेदारी पर फोकस करता है। बीते साल(2023) में इस दिन की थीम ‘फ्रॉम एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी’ थी।


Download Android App
Download iOS App





