आईओसी ने भारतीय नौसेना के लिए नाटो श्रेणी का विशेष डीजल किया तैयार

Summary :

सरकारी स्वामित्व वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने नाटो ग्रेड जैसा विशेष श्रेणी का डीजल बनाया है जिसका इस्तेमाल भारतीय नौसेना के जहाजों में किया जा सकता है।

सरकारी स्वामित्व वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने नाटो ग्रेड जैसा विशेष श्रेणी का डीजल बनाया है जिसका इस्तेमाल भारतीय नौसेना के जहाजों में किया जा सकता है। 
कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि वाइस एडमिरल जी एस पब्बी ने आईओसी के निदेशक (आर एंड डी) एस एस वी रामकुमार और आईओसी निदेशक (रिफाइनरीज) एस एम वैद्य की मौजूदगी में अपग्रेडिड हाई फ्लैश हाई-स्पीड डीजल (एचएफएचएसडी-आईएन 512) को जारी किया। 
बयान में कहा गया, ‘‘आईओसी ने हमेशा भारतीय रक्षा बलों में विश्वस्तरीय ईंधन की आपूर्ति के लिए प्रयास किया है। इस दिशा में आईओसी ने भारतीय नौसैनिक पोतों के लिए जरूरी एचएफएचएसडी-आईएन 512 ईंधन विकसित किया है।’’ 
इस डीजल में कम सल्फर की वजह से इसका पर्यावरण पर भी कम असर होता है और इंजन बेहतर तरीके से काम करते हैं। 
बयान में कहा गया, ‘‘यह ईंधन भारतीय नौसेना को उसकी वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करेगा तथा भाारत को उन स्थानों पर मित्र देशों के जहाजों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने की सुविधा देगा जहां नाटो ग्रेड जैसे ईंधन की आपूर्ति की जाती है।’’ 
इस मौके पर पब्बी ने कहा कि भारतीय नौसेना और आईओसी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। 
उन्होंने इस दिशा में अनुसंधान और अथक परीक्षणों के लिए आईओसी के प्रयासों की सराहना की। 

Shera Rajput