पटना : युद्ध रत इराक में भारत के दर्जनों लोगों के मारे जाने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए रास्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई अजय यादव ने कहा कि प्रत्येक परिवारों को एक एक करोड़ रुपया आर्थिक सहायता केंद्र सरकार से देने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा आज संसद में यह बताने का कार्य किया कि इराक के मोसुल शहर में फंसे 39 भारतीयों की इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया है। मृतक में से ज्यादा तर की पहचान डी0एन0ए0 से मैच कराकर किया जा चुका है।
तथा इस दुख के घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हम(से) पार्टी खरा है। उन्होंने कहा कि इन भारतीयों की मारे जाने की सूचना समाचार चैनलों में कुछ साल पूर्व भी चलायी गई थी परन्तु पिछले साल तक सरकार ने यह कहा था कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
केन्द्र की सरकार का विदेश नीति में इतनी खामियाँ है कि मृत लोगों को पता लगाने में सरकार ज्यादा समय लगा दिये। इसी से लगता है कि सरकार की विदेश नीति कितनी सफल है।देश मे बेरोज़गार दुर करने के नाम पर बनी सरकार ने युवाओं को ठगा। रोजगार की तलाश में जितने भी भारतीय इराक गये थे सभी गरीब,अकलियत,अल्पसंख्यक समुदाय के लोग थे। सरकार को इनके परिवारों को तत्काल प्रभाव से आर्थिक लाभ दे इस दुख की घड़ी से उबरने में सहायता प्रदान करना चाहिए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



