ISRO अध्यक्ष ने मिशन चंद्रयान-2 से पहले की भगवान वेंकटेश्वर की पूजा

Summary :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के शिवन ने मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के लिए उसके प्रक्षेपण से दो दिन पहले शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के शिवन ने मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के लिए उसके प्रक्षेपण से दो दिन पहले शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। 
श्री शिवन ने मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के लिए चंद्रयान-2 के प्रतिरूप के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये। 
उसके बाद रंगानायकुलम मंडप में वेदिक पंडितों ने उन्हें वेदाशीर्वचन दिये। मंदिर के उप कार्यकारी अधिकारी हरींद्रनाथ ने उन्हें तीर्थ प्रसाद भी प्रदान किया। 
गौरतलब है कि चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 20 घंटों की उलटी गिनती रविवार सुबह 06:51 बजे शुरू होगी। प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं तथा सभी उपकरणों की जांच का काम भी पूरा हो चुका है।

Shera Rajput