चंद्रयान के चांद तक पहुंचने के पहले ISRO ने की मजाकिया टिप्पणी

Summary :

चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के बेहद जटिल मानी जा रही माड्यूल ‘विक्रम’ की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं।

बेंगलुरू :  चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के बेहद जटिल मानी जा रही माड्यूल ‘विक्रम’ की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं। 
इसरो ने एक ‘‘कॉमिक स्ट्रिप’’ के साथ ट्वीट किया। इसमें ऑर्बिटर ने लैंडर ‘विक्रम’ से कहा कि दो सितंबर को अलग होने के पहले उसके साथ रहने में मजा आया। 

ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा, ‘‘विक्रम, आपके साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा।’’ 
इस पर विक्रम ने भी उसी समान उत्साह से कहा, ‘‘वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही। मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा।’’ 
इसके बाद ऑर्बिटर ने ‘विक्रम’ को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी। 
इसरो ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ के संपर्क में रहेगा। 

Shera Rajput