राज ठाकरे ने भारत-पाक तनाव के बीच साक्षात्कार स्थगित कर दिया, यह कहते हुए कि यह समय भारतीय सेना और नागरिकों के लिए प्रार्थना का है। उन्होंने पुणे में एक विशेष इंटरव्यू को रद्द कर दिया और देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
भारत पाकिस्तान में जारी तनाव के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस समय सिर्फ और सिर्फ भारतीय सेना और भारतीय नागरिकों के लिए प्रार्थना की जाए। अन्य सभी विषयों पर बाद में बात की जा सकती है।
दरअसल, राज ठाकरे को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। महाराष्ट्र की राजनीति को ध्यान में रखते हुए उन्हें पुणे में एक खास इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। हालांकि, देश के सीमावर्ती इलाकों में चल रहे तनाव के बीच राज ठाकरे ने फैसला किया है कि वह अभी इंटरव्यू के लिए जाना उचित नहीं समझते हैं क्योंकि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण समय है।
राज ठाकरे ने मराठी में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। (Operation Sindoor) उन्होंने लिखा,”शनिवार, 10 मई को डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘मुंबई तक’ पुणे में मुझसे एक विशेष साक्षात्कार करने वाला था। लेकिन जब देशों की सीमाओं पर अत्यधिक तनाव हो, तो मुझे लगता है कि साक्षात्कार और चैट जैसे कार्यक्रम करना उचित नहीं है। इसलिए मैंने अपनी यह भावना ‘मुंबई तक’ की संपादकीय टीम को बताई और उन्होंने भी इस भावना का सम्मान करते हुए इस साक्षात्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया।
येत्या शनिवारी १० मे ला पुण्यात 'मुंबई तक' ही डिजिटल वृत्तवाहिनी माझी विशेष मुलाखत घेणार होते. पण जेंव्हा देशांच्या सीमांवर कमालीचा ताण तणाव असताना, मुलाखत, गप्पा अशासारखे कार्यक्रम करणं उचित नाही असं माझं मत आहे. त्यामुळे मी ही भावना 'मुंबई तक' च्या संपादकीय टीमला कळवली आणि…
— Raj Thackeray (@RajThackeray) May 9, 2025
उन्होंने आगे लिखा,”इस समय, पूरे देश के लिए एकजुट होकर भारतीय सेना और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों के लिए प्रार्थना करना महत्वपूर्ण है। (Operation Sindoor) इसलिए, मैं सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इस बात पर ध्यान दें कि यह साक्षात्कार रद्द कर दिया गया है… हम बाद में अन्य सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।”
मध्य प्रदेश में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, CM मोहन यादव ने की बैठक


Download Android App
Download iOS App




