गंगटोक, 11 अगस्त (आईएएनएस)। आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार को सिक्किम में 17,000 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित 11वीं और 48वीं बटालियन की फॉरवर्ड सीमा चौकियों (बीओपीज) का दौरा किया। ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने जवानों से बातचीत की। डीजी शत्रुजीत कपूर ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया और हिमवीरों का मनोबल बढ़ाया।
सोमवार को आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने सिक्किम में 13वीं बटालियन और फॉरवर्ड लोकेशन्स का दौरा किया था। उन्होंने हिमवीरों से बातचीत की थी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था। दौरे के दौरान, उन्होंने फॉरवर्ड लोकेशन्स पर भारतीय सेना के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आईटीबीपी की ओर से हर घर तिरंगा रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। सोमवार को आईटीबीपी की 15वीं बटालियन की ओर से ऊधमपुर में तिरंगा रैली निकाली गई एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया था। हिमवीरों, बैंड प्लाटून एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया था।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आईटीबीपी की 35वीं बटालियन की ओर से उत्तरकाशी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं हिमवीरों की ओर से सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया था।
आईटीबीपी की 54वीं बटालियन की ओर से कमांडेंट कलीम एम. खान के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले तैयारी के तौर पर भालुकपोंग कैंपस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति गर्व का जश्न मनाया गया था।
–आईएएनएस
एसडी/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



