J-K: जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के खवास में भारतीय सेना के नए स्थापित शिविर पर हमला किया। आतंकवादियों के इस हमले का सेना की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी के गुंडा खवास इलाके में नए स्थापित राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर आतंकियों ने हमला किया। सेना ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया। गोली लगने से एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
- सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया
- आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी सेना के नए स्थापित शिविर पर हमला किया
- सेना ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया
- गोली लगने से एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया
सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया
सूत्रों ने बताया कि सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों की एक और टुकड़ी को घटनास्थल रवाना कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि सेना ने जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में सक्रिय आतंकवादियों के समूह से निपटने के लिए करीब 4,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए इन जिलों में पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों की तैनाती की गई है।
बीते कुछ समय से आतंकवादी हमलों में आई तेजी
ज्ञात हो कि जम्मू संभाग में बीते कुछ समय में आतंकवादी हमलों में तेजी दर्ज की गई है। बीते दिनों डोडा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक पुलिसकर्मी, सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए थे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने इन घटनाओं के जवाब में कड़े कदम उठाए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, सरकार ने हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, सरकार ने हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। लगातार हमारी सेना और सैन्य बलों द्वारा कुछ नई रणनीति बनाई गई है, जिसे सार्वजनिक रूप से समझाया नहीं जा सकता। बीडीजी की स्थापना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, बीडीजी को कैसे पुनर्जीवित किया जाए, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसे न केवल पुनर्जीवित किया जाएगा, बल्कि आने वाले समय में जहां भी जरूरत होगी, वहां बीडीजी की स्थापना भी की जाएगी। उनके हथियारों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



