हिंदूओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए, रामभद्राचार्य ने किया हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान

Summary :

Jagadguru Rambhadracharya News: हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ने सभी को झकझोर दिया है। ढाका में हालात बेकाबू है, हर दिन लिंचिंग, लूटपाट और आगजनी की खबर सामने आ रही है, वहीं भारत में इसकी कड़ी नींदा भी की गई है। इसी बीच अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बांग्लादेश की हालात पर अपना बयान दिया है और कहा है कि हिंदूओं को संगठित होना पड़ेगा, एकजुट होना पड़ेगा साथ ही ढाका में हिंदू व्यक्ति दीपू दास की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

Jagadguru Rambhadracharya News: हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ने सभी को झकझोर दिया है। ढाका में हालात बेकाबू है, हर दिन लिंचिंग, लूटपाट और आगजनी की खबर सामने आ रही है, वहीं भारत में इसकी कड़ी नींदा भी की गई है। इसी बीच अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बांग्लादेश की हालात पर अपना बयान दिया है और कहा है कि हिंदूओं को संगठित होना पड़ेगा, एकजुट होना पड़ेगा

साथ ही ढाका में हिंदू व्यक्ति दीपू दास की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका कड़ा विरोध होना चाहिए और हिंदुओं को एक होकर सामना करना चाहिए। बंगाल में हिंसा और हिंदुओं पर बढ़ता अत्याचार पर भारत देश में सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया है।

Jagadguru Rambhadracharya News

Jagadguru Rambhadracharya News
Jagadguru Rambhadracharya News

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है उनके घर जलाए रहे है, भीड़ हिंदू व्यक्तियों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार रही है और जिंदा भी जला रही है। वहीं भारत में इसका विरोध किया जा रहा है और हिंदुओं से एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है। जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए और संगठित होना चाहिए।

आरोप लगाते हुए जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि बिना किसी अपराध के हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और उन्हें मारा भी जा रहा है लेकिन हिंदू धर्म वसुधैव कुटुंबकम को मानता है औऱ सभी को अपने परिवार की तरह रखता लेकिन हिंदुओं की सहनशीलता कमजोरी नहीं है क्योंकि हम पहले किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़ने की कोशिश भी करें तो उसे छोड़ते नहीं है।

Jagadguru Rambhadracharya on Hindus

Jagadguru Rambhadracharya News
Jagadguru Rambhadracharya News

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सभी हिंदू परिवार के लोगों को अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा सिखानी होगी और धर्म की पाठशाला शुरू करनी चाहिए। बता दें कि उन्होंने कई बार हिंदुओं के एकजुट होने का आह्वान किया है और सभी को संगठित रहने का संदेश भी दिया है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के साथ ही बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी और ना ही इसे सफल होना दिया जाना चाहिए।

ALSO READ: यात्रीगण ध्यान दें! आज से रेल यात्रा हुई महंगी, सफर पर जाने से पहले देख लें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।