Udaipur Gang Rape: राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। यहां एक IT कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। कार के अंदर हुए इस गैंगरेप मामले में सबसे चौंकाने वाला सबूत कार के अंदर डैशकैम में मिला। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के CEO और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता को बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने कार में ले जाया गया और कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
IT Manager Raped: CEO की बर्थडे पार्टी में गई थी पीड़िता
यह घटना 20 दिसंबर की है, जब IT कंपनी के सीईओ जयेश की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में रखी गई थी। कंपनी के कुछ लोग वहां आमंत्रित थे। पीड़ित महिला, जो कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, वो 9 बजे पार्टी में पहुंचती है। चारों तरफ जश्न का शोर, डांस, म्यूजिक और ड्रिंक्स चल रही थी। रात धीरे-धीरे ढलती गई, सब मेहमान घर चले गए। रात के करीब 1:30 बजे वह अकेली रह गई। पीड़िता का कहना है कि तभी कंपनी की एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे घर छोड़ने को कहा। उसने भी सहकर्मी होने के नाते मना नहीं किया।
कार के अंदर कराई स्मोकिंग और फिर…

रात को करीब 1:45 बजे उसे एक कार में बैठाया गया। कार में कंपनी का सीईओ जयेश, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद था। तीनों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे लोग उसे सुरक्षित घर छोड़ देंगे। तभी थोड़ी दूर जाकर कार रुकी और उन्होंने बाहर से कुछ स्मोकिंग से जुड़े सामान खरीदा। इसके बाद उन्होंने अंदर कार में पीड़िता को भी स्मोकिंग कराई। कुछ ही देर में पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी। नशे का असर बहुत तेज था, वह बेसुध हो गई।
कुछ समय बाद महिला को जब थोड़ा-सा होश आया, तो हालात बदल चुके थे। कार के अंदर सीईओ उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह कमजोर पड़ने के कारण विरोध भी न कर सकी। पीड़िता के मुताबिक, सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव और उसके पति तीनों से उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का दर्द, चीख और विरोध कार के अंदर ही दबकर रह गया।
IT Manager Gang Raped In Car: प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान

पूरी रात भर उन्होंने बारी-बारी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुना। आखिरकार सुबह करीब 5 बजे उसे घर के पास छोड़ दिया गया। बदहवासी की हालत में वह किसी तरह घर पहुंची। जब उसे पूरी तरह होश आया, तो उसे अपने शरीर पर दर्द और जख्म महसूस हो रहे थे। प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान थे, कान की एक बाली गायब थी, मोज़े और अंडरगारमेंट्स नहीं थे।
Rajasthan Crime News Today: तीनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता को बाद में याद आया कि जिस कार में ये सब हुआ, उसमें डैशकैम लगा हुआ था। उसने हिम्मत जुटाकर उस कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो फुटेज को चेक किया। जो सामने आया, उसे देख रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी खुद अपने गुनाहों के सबूत कार में छोड़ चुके थे। इसी के आधार पर पीड़िता ने 23 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के लिए डैशकैम की रिकॉर्डिंग और कार से सैंपल भी इकट्टे किए।
पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और डैशकैम फुटेज ने मामले को मजबूत बना दिया। मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया में गैंगरेप की पुष्टि होती नजर आई। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी कंपनी के सीईओ जयेश, सह आरोपी गौरव और उसकी पत्नी शिल्पा को गिरफ्तार कर लिया।





















