कोलकाता : शहर की एक ट्रेन में कथित रूप से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने से कथित रूप से इनकार करने पर ट्रेन से धकेल दिये पर घायल हुए तीन लोगों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुआवजा देने की घोषणा की।
शहर में सोमवार को एक चलती ट्रेन से मदरसा शिक्षक और दो अन्य को कथित रूप से धक्का दे दिया गया था।
ममता बनर्जी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैंने पीड़ितों से बात की है और तीनों के लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। हमलोग ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं और मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। हम राज्य में ऐसी चीजें नहीं होने देंगे।’’
घटना में मामूली रूप से जख्मी हुए हाफिज मोहम्मद शाहरुख हलदर ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के समूह ने मुझ पर और दो अन्य पर हमला किया। हमलोगों को पीटा गया और फिर हम सभी को पार्क सर्कस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया।’’
बनर्जी ने भाटपाड़ा राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के लिये भी मुआवजे की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



